ब्रेकिंग

गुप्त नवरात्र पर श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में भव्य आयोजन, नवमी पर कन्या पूजन व कन्या भोज संपन्न

81804072025131944whatsappimage2025-07-04at6.46.36pm.jpeg

दुर्ग। श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा में आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि के अवसर पर नौ दिवसीय विशेष धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। 26 जून से 4 जुलाई तक मंदिर में अखंड ज्योति कलश की स्थापना कर प्रतिदिन माँ दुर्गा का विशेष श्रृंगार, अभिषेक, पूजन एवं महाआरती की गई।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडेय ने बताया कि आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। मान्यता है कि गुप्त नवरात्र में विधिवत साधना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में प्रतिदिन भक्ति रस में डूबे श्रद्धालुओं द्वारा माता रानी के दरबार में विशेष प्रसाद अर्पित कर पूजन किया गया। मंदिर समिति के सदस्य कुलेश्वर साहू ने बताया कि 3 जुलाई को अष्टमी पर माता जी को भोग अर्पित कर संध्या को 51 पूजा थाल से महाआरती की गई, रात्रि 8 बजे हवन-पूर्णाहुति और भैरव बाबा की पूजा कर भोग लगाया गया।
4 जुलाई को नवमी के अवसर पर प्रातः 9 बजे विधिविधान से माँ दुर्गा का दूध, दही, घी, गंगाजल, पंचामृत, कुमकुम, चंदन एवं औषधियों से अभिषेक किया गया। इस अभिषेक में यजमान सुनम योगेन्द्र शर्मा एवं शर्मा परिवार रहे। अभिषेक के बाद माता रानी का पुष्पों से विशेष श्रृंगार कर महाआरती की गई।

Image after paragraph


-कन्या पूजन व कन्या भोज
नवमी तिथि पर दोपहर 12 बजे कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन हुआ। पंडित सुनील पांडेय ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार दो से दस वर्ष की कन्याएं क्रमशः कुमारी, त्रिमूर्ति, कल्याणी, रोहिणी, कालिका, चंडिका, शांभवी, दुर्गा व सुभद्रा स्वरूप मानी जाती हैं। इस अवसर पर 51 कन्या माताओं एवं 1 भैरव, 1 लंगूर बाबा रूपी बालक का विधिविधान से पूजन कर चरण धोए गए, तिलक लगाकर भोजन कराया गया।
इसके पश्चात कैट व्यापारी संगठन की महिला अध्यक्ष एवं समाजसेविका पायल जैन ने सभी कन्याओं को उपहार स्वरूप बैग, फल, मिष्ठान, चॉकलेट, बिस्किट एवं नगद राशि भेंट कर उनके चरण स्पर्श कर विदा किया।
ज्ञात हो कि श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में प्रतिवर्ष चारों नवरात्र में कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन धूमधाम से होता है। पूरे प्रदेश में सबसे बड़े कन्या भोज का आयोजन भी यहीं किया जाता है।
इस अवसर पर कुलेश्वर साहू, प्रतिभ सुरेश गुप्ता, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राठी, जन समर्पण सेवा संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, बंटी इंद्राणी साहू, मिथला देवी शर्मा, प्रतिभा पुरोहित, मनोज लोहानी, भारती लोहानी, ललित शर्मा, पिंकी गुप्ता, निर्मल शर्मा, मनीष सेन, सुजल शर्मा, सोनल सेन, चंचल, संजय शर्मा, महेश गुप्ता, प्रकाश कश्यप, प्रशांत कश्यप, लक्ष्मी यादव, प्रकाश सिन्हा, सोनू, खुशी पुरोहित, अनोखी सेन सहित अनेक सदस्य एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
मंदिर को विशेष साज-सज्जा से सजाया गया था तथा श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन अपने-अपने घरों से विभिन्न प्रकार के प्रसाद बनाकर वितरण किया। पूरे आयोजन में धार्मिक वातावरण और भक्तिमय धारा बहती रही।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.