-साइबर फ्राड से बचने अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड एवं ओटीपी को किसी से शेयर ना करें : डॉ संकल्प राय
भिलाई । वरिष्ठ नागरिक महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को सियान सदन, शांतिनगर भिलाई में संपन्न हुई। बैठक के बाद जिला पुलिस विभाग के साइबर सेल प्रभारी डॉ संकल्प राय के नेतृत्व में साइबर फ्राड से बचने जनजागरण कार्यशाला का आयोजन किया गया एवं साइबर फ्राड से बचाव के तरीके बताए गए । बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने की। बैठक में महासंघ के प्रमुख सलाहकार घनश्याम कुमार देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यशाला के आरंभ में महासंघ के सलाहकार घनश्याम देवांगन ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजकल साइबर ठगी बहुत बढ़ गई है। साइबर ठगों से बचने वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक होने, सतर्क रहने और आनलाइन ट्रांजेक्शन में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। साइबर सेल प्रभारी डॉ संकल्प राय ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के नेतृत्व में साइबर फ्राड से बचने जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने साइबर फ्राड क्या है, अपराधी किस तरह के तरीके अपनाते हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी और लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने लोगों को सावधान किया कि शातीर ठगों के संदिग्ध काल एवं लुभावने आफर के जाल में न फंसे। साइबर फ्राड से बचने के लिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड एवं ओटीपी को किसी से शेयर ना करें। पुलिस अधिकारी ने लोगों से कहा कि अगर साइबर फ्राड के शिकार हो जाएं तो तुरंत पुलिस विभाग के साइबर सेल को 1930 नंबर पर इसकी जानकारी दें। कार्यशाला को साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट आरिफ हुसैन खान एवं पत्रकार अनिल साखरे ने भी संबोधित करते हुए उपयोगी जानकारी दी। कार्यशाला से प्रेरित होकर भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ ने साइबर फ्राड से बचने जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसके लिए पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने कार्यशाला को बहुत ही उपयोगी बताया और आयोजन की प्रशंसा की ।
इसके पूर्व संपन्न बैठक में महासचिव गजानंद साहू ने जुलाई माह में प्रस्तावित महासंघ की त्रैवार्षिक आमसभा के आयोजन एवं चुनाव संपन्न कराने संबंधी नियमावली तथा चुनाव प्रक्रिया आदि की जानकारी दी। अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने समाज के सभी वरिष्ठ नागरिकों को सियान सदन के माध्यम से जोड़ने हेतु सदस्यता अभियान चलाने एवं महासंघ में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने अपना संकल्प दुहराया। वरिष्ठ नागरिक महासंघ की ओर से साइबर सेल के अधिकारियों का सियान पथ पत्रिका भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, उपाध्यक्ष बलबीर सिंह सहगल, महासचिव गजानंद साहू, बाबूलाल साहू, डॉ एन.पी. मिश्रा, हुकुमचंद देवांगन, आर.एस. प्रसाद, नामदेव राव मोरे, दुलारदास साहू, दिनेश कुमार गुप्ता, फूलचंद साहू, दिनेश प्रसाद मिश्रा, जियालाल चौधरी, गरीब दास साहू, शिवप्रसाद साहू, श्रीमती सुशीला साहू, सुखी राम जांगड़े, महेन्द्र सोनवानी, जगदीश राम साहू, आर. मदनैया, पुरषोत्तम चौहान, युवराज साहू आदि सहित सियान सदनों के पदाधिकारी एवं सदस्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक का संचालन गजानंद साहू एवं आभार प्रदर्शन बलबीर सिंह सहगल ने किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.