-देश-प्रदेश के अनेक दिग्गज साहित्यकार एवं कवि आएंगे
-शोक संतप्त परिवार से मिलने वालों का सिलसिला जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि तथा अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाने वाले स्व. डॉ. सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में 9 जुलाई को शोक सभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के कई दिग्गज साहित्यकार, कवि एवं विभिन्न दलों के राजनेता शामिल होंगे।
डॉ. दुबे के परिजन एवं भतीजे संदीप अखिल दुबे से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी स्थित अशोक रत्न में यह कार्यक्रम 9 जुलाई को होगा। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आज केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू शोक संतप्त परिजनों से मिलने आए। देश के सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास अंतिम संस्कार में भाग लेने के बाद नई दिल्ली लौट गए हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता तथा साहित्यकार शोक संतप्तजनों से मिलने आ रहे हैं।
-सोशल मीडिया में भी श्रद्धांजलि का दौर जारी..
टायगर अभी जिंदा है....कविता पाठ करते हुए सुरेन्द्र दुबे को दिखाया जा रहा है। उनके परिजनों शुभचिंतकों मित्रों द्वारा शोक व्यक्त किया जा रहा है।
राजधानी में विभिन्न सामाजिक एवं शासकीय संगठनों के द्वारा भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने का सिलसिला चल रहा है। ज्ञात रहे सुविख्यात कवि का गत दिनों हार्ट अटैक आने के कारण निधन हो गया था। जिसके कारण अब साहित्यिक जगत में शोक लहर व्याप्त है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.