दुर्ग

फर्स्ट बटालियन की सड़क होगी डामरीकरण, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

32223062025115337whatsappimage2025-06-23at5.19.56pm.jpeg

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 60 में सीमेंटीकरण सड़क बनाने विधायक गजेन्द्र यादव ने महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, स्थानीय पार्षद नीरा खिचारिया व नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किये। दुर्ग शहर के सभी सड़कों पर आवागमन को बेहतर बनाने सड़क को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है। नागरिकों के मांग अनुरूप विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति विष्णुदेव साय सरकार में निरंतर बनी हुई है। 
       गौरतलब है की चुनाव के पूर्व क्षेत्र की जनता ने सड़क खराब होने के कारण आने जाने में हो रही समस्या से अवगत कराते हुए डामरीकरण की मांग किये थे, जिससे आवागमन बेहतर हो सके। आज भूमिपूजन के साथ चुनावी वादे का पूरा होने पर विधायक गजेन्द्र यादव ने सड़क बनने की नागरिकों को शुभकामनायें देते हुए कहा की विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग संवर रहा है, सरकार दुगुनी गति से प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जा रही है, यह आप सभी के, भाजपा के ऊपर विश्वास का परिणाम है। 

Image after paragraph

   विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की वार्ड 60 में 50 लाख की लागत से वीर कोमल द्वार से प्रशासनिक भवन तक  सड़क का डामरीकरण करने भूमिपूजन किया। क्षेत्र के विकास के लिए हम लगातार कार्यरत हैं। विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर जारी है। वार्ड को विकसित बनाने वार्डवासियों से संवाद कर क्षेत्र आवश्यकताओ पर चर्चा किया।
    इस अवसर पर एमआईसी मेंबर देवनारायण चंद्राकर, पार्षद साजन जोसफ, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, अरुण सिंह, मनीष कोठारी, पूर्व पार्षद शिवेंद्र परिहार, भास्कर तिवारी, श्रीमति जयश्री राजपूत, कमांडेंट राजेश कुकरेजा सहित बटालियन के जवान उपस्थित रहे।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
35214062025145422img-20250614-wa0006.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.