- 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन इस बार जशपुर में 21को
रायपुर। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रदेश में इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 11 वां आयोजन का मुख्य कार्यक्रम जशपुर जिले में आयोजित किया गया है। वनांचल में योग दिवस का मुख्य आयोजन करने का उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों में स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन से उनके द्वारा किये गये कार्यों की क्षमता बढ़ाना है। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भी योग का जीवन में क्या महत्व है इसे रेखांकित करने के लिए ही हर वर्ष योग दिवस का आयोजन किया जाता है। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में छग योग आयोग की अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने दी।
सिन्हा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि योग जीवन जीने की कला है। स्वस्थ्य शरीर के लिए एवं बीमारियों से सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग की महत्ता को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने विश्व में स्थापित किया है। यह योग कला हजारों वर्ष पुरानी है। शासन द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को योग दिवस पर आयोजन करने के निर्देश दिये गये है। इस वर्ष 15 जून से 21 जून के मध्य योग का आयोजन किया गया है। सुबह सात से आठ के मध्य जशपुर सहित समस्त जिला मुख्यालयों में योग से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.