ब्रेकिंग

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से लेकर पहलगाम हमले तक, 6 महीने में 5 बड़े हादसे, जिनसे दहल गया दिल

14413062025095030img-20250613-wa0113.jpg

RO. NO 13259/76

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में दर्दनाक प्लेन हादसे में 297 लोगों की मौत हो गई। अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ प्लेन टेक ऑफ के कुछ सेकेंड बाद ही क्रैश होकर एक रिहायशी इमारत से टकरा गया। इससे इमारत में रहने वाले लोगों को भी नुकसान हुआ। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में 241 प्लेन में ही सवार थे। वहीं, अन्य लोग उस इमारत में मौजूद थे, जिसमें जाकर प्लेन टकराया। हालांकि, यह इस साल का पहला बड़ा हादसा नहीं था। इससे पहले भी देश में इस साल छह महीने के अंदर पांच बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई और हर किसी का दिल दहल गया।अहमदाबाद प्लेन क्रैश12 जून को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। इस प्लेन में 242 लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ एक यात्री की जान बची है। प्लेन में सवार अन्य सभी यात्रियों और क्रू मेंबर की मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। यह विमान एक रिहायशी इमारत से टकराया था। ऐसे में इमारत में मौजूद लोगों की भी मौत हो गई। इस हादसे में कुल 297 मौतें हुईं।महाकुंभ भगदड़प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान मौनी अमावस्या (28-29 जनवरी 2025) की रात करीब 1:30 बजे संगम नोज क्षेत्र में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। यह हादसा मुख्य रूप से बैरिकेड टूटने और अफरातफरी के कारण हुआ। कुछ लोग स्नान के लिए संगम पर ही जाने की जिद कर रहे थे, जिससे स्थिति बिगड़ी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 37 लोगों की मौत हुई और 60 से अधिक लोग घायल हुए। पहलगाम आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 2025 में आतंकी हमला हुआ। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर बैसरन घाटी में छुट्टियां मनाने आए पर्यटकों पर हमला किया गया। इस घटना में 26 लोगों की मौत हुई, जिसमें कर्नाटक, ओडिशा, कानपुर आदि राज्यों के लोग शामिल थे। इस हमले में कर्नाटक के रियल एस्टेट एजेंट, ओडिशा के अकाउंटेंट, और कानपुर के व्यापारी जैसे लोग मारे गए।दिल्ली भगदड़नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी 2025 को रात करीब 9:26 बजे भगदड़ मची। इस समय लोग महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। यह हादसा प्लेटफॉर्म 14 और 15 पर हुआ, जहां अत्यधिक भीड़ और कुप्रबंधन के कारण अफरातफरी मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई। इनमें 14 महिलाएं, 3 बच्चे शामिल थे। इस भगदड़ में 25 से ज्यादा लोग घायल भी हुए। हादसा प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा और प्लेटफॉर्म बदलने की अफवाह के चलते हुआ था। फुट ओवरब्रिज पर यात्री एक-दूसरे पर गिर गए। इस दौरान हालात काबू करने के लिए आरपीएफ के जवान भी पर्याप्त संख्या में तैनात नहीं थे।बेंगलुरु भगदड़ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2025 में आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। चिन्नास्वामी स्टेडियम में 35000 दर्शकों की क्षमता है, लेकिन यहां लाखों की संख्या में लोग पहुंच गए थे। इन लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली तो भीड़ ने गेट तोड़ दिया। इससे भगदड़ मच गई।

RO. NO 13259/76

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13259/76
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.