दुर्ग। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आगामी 07 मई को ग्राम रोजगार दिवस का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तर से जारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल महोत्सव, रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन सुनिश्चित किया गया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक जनभागीदारी के साथ इन कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य ग्रामीण विकास को गति देना एवं आमजन को योजनाओं से सीधे जोड़ना है। सुशासन तिहार के अंतर्गत मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े लंबित प्रकरणों के ग्राम पंचायत स्तर पर ही शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकतानुसार प्रकरणों को विकासखंड एवं जिला स्तर तक ले जाकर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि रोजगार सह आवास दिवस के दौरान आवास निर्माण की समयबद्ध पूर्णता हेतु कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसमें स्वीकृत आवासों को अधिकतम 90 दिनों के भीतर पूर्ण करने पर जोर रहेगा। हितग्राहियों को उनके खातों में हस्तांतरित राशि की जानकारी प्रदान कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को निर्माण सामग्री आपूर्ति एवं अन्य आजीविका गतिविधियों से जोड़ने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने तथा लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। मनरेगा के प्रगतिरत कार्यों को माह मई में पूर्ण करने एवं मांग आधारित नए कार्य प्रारंभ करने पर भी बल दिया गया है। जल संरक्षण के लिए “मोर गांव-मोर पानी” एवं “नवा तरिया-आय के जरिया”’ अभियान के अंतर्गत कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन किया जाएगा। साथ ही जनप्रतिनिधियों की अनिवार्य सहभागिता, आजीविका डबरी के माध्यम से आयवर्धन, नागरिक सूचना पटलों पर जानकारी का प्रदर्शन तथा क्यूआर कोड के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.