होम / मध्यप्रदेश / अहमदाबाद विमान हादसा: गृह मंत्री अमित शाह बोले- शब्दों में बयां नहीं कर सकता
मध्यप्रदेश
नईदिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गृह मंत्री अमित शाह का बयान आया है। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि विमान हादसे को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।
शाह हादसे की खबर पाकर अहमदाबाद पहुंच गए हैं। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से हादसे की जानकारी ली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहमदाबाद रवाना हो सकते हैं।
शाह ने हादसे को लेकर एक्स पर लिखा, अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आपदा प्रतिक्रिया बलों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है। स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की।
शाह ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से भी बात की है। वह हालात का जायजा ले रहे हैं।
एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था।
विमान ने आज सुबह दिल्ली से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी। अहमदाबाद में कुछ घंटे के लेओवर के बाद विमान को लंदन के लिए रवाना होना था।
कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। विमान में 230 यात्री, चालक दल के 10 सदस्य और 2 पायलट सवार थे। ये बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान था।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.