दुर्ग

नेता प्रतिपक्ष कोहले ने कहा महापौर और उनकी एमआईसी पर्यावरण विरोधी, पौधा लगाए और दूसरे दिन उखाड़ भी लिए...

37512062025103801img-20250612-wa0152.jpg

दुर्ग।  5 जून को पूरे शहर ने पर्यावरण दिवस मनाया। महापौर और उनकी एम आई सी ने पूरे शहर में बड़ी बड़ी होडिंग पर्यावरण दिवस की लगाई गई और प्रगति मैदान वार्ड 51 में खुद महापौर जी और विधायक, पूर्व सांसद ने एमआईसी और भाजपा के पार्षदों के द्वारा पौधे लगाए। हम पौधे पेड़ बने इसलिए लगाए जाते है ताकि पर्यावरण संतुलित रहे। परन्तु शहर महापौर और उनकी टीम ने लगे पौधे अगले दिन उखाड़ लिए। पर्यावरण प्रभारी के द्वारा तर्क दिया जा रहा की वहां फेंसिंग नहीं थी। जब फेंसिंग नहीं थी तो वहां पर पौधे क्यों लगाए गए। बाउंड्रीवाल बनाई जा रही है उसका काम चालू है जो कि पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के समय से स्वीकृत था। जब काम पूरा हो जाता तब पौधे लगाए जाते, लेकिन आनन फानन में पर्यावरण दिवस का दिखावा कर पौधे लगाए और उखाड़ लिए। ये कैसा पर्यावरण दिवस है। महापौर जी को चाहिए कि पर्यावरण के लिए उचित स्थान देखते और पौधे लगाते जहां फेंसिंग हो और शहर वासियों के लिए जो पर्यावरण प्रेमी है उनके लिए पौधे के साथ ट्री गार्ड उपलब्ध कराते।  कांग्रेस पार्षद दल नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले के साथ प्रगति मैदान वार्ड 51 में निरीक्षण किया और पाया कि सही में सारे पौधे उखाड़ लिए गए। पार्षद दल में उप नेता प्रतिपक्ष विजयंत पटेल,पूर्व महापौर आर एन वर्मा,भास्कर कुंडले, दीपक साहू ,मनीष बघेल , अश्विनी निषाद , पूर्व पार्षद भोला महोबिया,पूर्व पार्षद ज्ञानदास बंजारे उपस्थित रहे। उन्होंने मांग की कि तत्काल फेंसिंग कर पौधे वापस लगाए जाएं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.