-अनूप गटागट के दुर्ग जिला चेम्बर अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशियां
दुर्ग। छग चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष अनूप गटागट बनाए गए है। उनकी नियुक्ति से लोगों में खुशियों का माहौल है। श्री गटागट वर्तमान में जिला भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक है। चेम्बर जिला अध्यक्ष बनने पर अनूप गटागट के सम्मान में जिला भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में प्रदेश भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक शिव चन्द्राकर ने कहा कि कर्म तो सभी करते हैं, परंतु सच्चे मन से कर्म करके लोगों के दिलों मे राज करने वाले को ही भगवान मिलते हैं।
अनूप गटागट की नियुक्ति उन्हें चेम्बर जिला अध्यक्ष बनने से भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के पर बधाई दी और उनका शाल पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे है। इस अवसर पर भाजपा नेता भाजपा नेता अजय तिवारी, पवन बड़जात्या, जिला सहसंयोजक जवाहर जैन, सीए आनंद अग्रवाल, अभिषेक मनहरे, शंकर विश्वास, अजय चंद्राकर, ईश्वरी देवांगन, अमर भोई, रामकुमार ठाकुर, कमल तिवारी, रामू राठी, मुकेश राठी, राजेश शर्मा, मनीष सिवसकर, जितेंद्र साहू, नरेश सोनी, भरत ताम्रकार के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.