-प्रकृति के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकना हम सब का दायित्व- महाप्रबंधक
दुर्ग। जय बालाजी इण्डस्ट्रीज लिमिटेड, औद्योगिक विकास केन्द्र रसमड़ा-बोरई दुर्ग में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस एवं स्व. देवेन्द्र प्रसाद जाजोदिया की स्मृति में संस्थान परिसर एवं अन्य स्थानों में वृहद् पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।यह आयोजन प्रतिवर्ष की भांति पर्यावरण के प्रति सजगता फैलाने के उद्देश्य से किया गया। इस संबंध में सेफ्टी मैनेजर विवेक इंगले एवम सुशील केशरी ने बताया कि प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नही है। भारत सरकार भी पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कर रही है, जैसे कि स्वच्छ भारत अभियान, नमामि गंगे परियोजना, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत स्तर पर हम पर्यावरण बचाने पलास्टिक बैग का उपयोग न करके,जरूरत न होने पर पंखे व बिजली उपकरण बंद रखकर एवं जल को व्यर्थ ना बहा कर योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में महाप्रबंधक ने कहा कि आज उद्योगों का तेजी से विकास हो रहा है। इसके साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा अपनी भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वृक्षों का दोहन भी बड़ी तेजी से किया जा रहा है। प्रकृति के साथ किये जा रहे इस तरह के खिलवाड़ को रोकना हम सबका दायित्व है। ताकि हम सबका परिवार एवं समाज एक स्वच्छ पर्यावरण में जीवन यापन कर सकें।
इसलिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा वृक्ष रोपण पर ध्यानकेन्द्रीत करना चाहिए, ताकि हम वृक्षारोपण से एक स्वच्छ वातावरण का विकास उपलब्ध कराकर उनके भविष्य का संचार कर सकें। हमें अपने आस-पास के वातावरण को शुद्ध, स्वच्छ और हरा-भरा रखने का भी संकल्प लिया गया। उन्होने बताया कि जय बालाजी समूह का उच्च प्रबंधन सदैव से ही अपने कर्मचारियों एवं आस-पास के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहे, उसके लिये सदैव सचेष्ट रहा है। साथ ही यह बताया कि आने वाले समय में ऐसा करके आप स्वयं के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति अपनी कटिबद्धता साबित करते हुए अपने परिवार, समाज व आने वाले पीढीयो को खुशहाल देखेंगे। कार्यक्रम में महाप्रबंधक द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए कर्मचारी व श्रमिकों को संकल्प दिलवाया गया।
इस अवसर पर पी. के रथ, संदीप नायर, एस.एम. जोशी, प्रदीप पॉल, इकबाल खान, आशीष घोष, महादेव दत्ता, मानस महन्ती, तरूण गुप्ता, राजेश दुबे, जितेन्द्र तिवारी, सुब्रत मुखर्जी, विरेन्द्र शर्मा, तपन राऊत, विवेक इंगले, जोश डेनियल, श्याम देवागंन, घनेन्द्र साहू, ब्रिजेश देखमुख, तारकेश्वर देशमुख, राजेन्द्र सिन्हा, अरूण मिश्रा, खिलेन्द्र चंद्राकर, अमीत सिंग, सुशील केशरी, जी.पी. तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, अर्जुन लाल वर्मा, बालकृष्ण तिवारी, सरजु निर्मलकर, मिलाप यादव, कृष्णा यादव, सतीस यादव, धर्मेन्द्र, पकज, टाकेश्वर, दुष्यंत, गजेन्द्र, श्याम निषाद, कृतन साहु, रेख चंद के अलावा कंपनी के कर्मचारी एवं श्रमिक मौजूद रहे। यह जानकारी कंपनी के प्रचार प्रसार प्रमुख सुशील केसरी ने दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.