दुर्ग। दुर्ग नगर में श्रीआदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट, सत्वनाद संयमोत्सव समिति दुर्ग द्वारा आयोजित संयम कार्यक्रम मे आज राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में भव्य दीक्षा सम्पन हुआ। प्रातः सुबह लापसी लूट महा निष्क्रमणभ्रमण यात्रा कार्यक्रम के पश्चात संयम ग्रहण की विधि गुरु भगवंत साध्वी गण, चतुर्विद संघ के समक्ष विधि सम्पन हुई। विधिक्रिया के साथ वेश परिवर्तन केश लोचन के साथ रुहान मेहता का नवीन नाम साधु हंस भद्र मुनि हुआ। अल्प 13 वर्षीय, की आयु में दृढ़ निश्चयी, ज्ञान पिपासु (अल्पवय में 22 आगम कंठस्थ), बाल दीक्षार्थी, मोक्ष पथ गामी, वीर सैनिक मुमुक्षु डुग्गू जी (रूहान) मेहता का दुर्ग की पावन पुनीत धरा पर भव्य दीक्षा सम्पन हुआ।
प.पु मोहनलालजी म.सा. के समुदायवर्ती पूज्यपाद गुरुदेव खरतरगच्छ विभूषण प.पु. जयानंद मुनि जी म.सा. के सुशिष्य प.पु. पंन्यास प्रवर गणिवर श्री विनय कुशलमुनि जी प.पु.नंदिषेण मुनि म.सा., दीर्घ तपस्वी प.पु श्री वीरभद्र मुनि जी गणि म.सा. आदि ठाणा महेन्द्र सागर जी म सा के शिष्य रत्न विशुद्ध सागर जी जीत सागर जी की निश्रा मे दीक्षा सम्पन हुआ।
भारतवर्ष छत्तीसगढ़ के सभी संघ के सदस्यो के साथ दुर्ग सकल समाज के सदस्यों एवम ओसवाल पंचायती, मूर्तिपूजक संघ के पदाधिकारि ट्रस्टी, समिति के सदस्य गण, एवम श्रावक एवम श्राविका की समृद्ध उपस्थिति रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.