पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में
ग्रीष्मकालीन समर कैंप मराठी भारतीय भाषा मराठी का प्रशिक्षण
छात्रों को फ्लैश कार्ड, अल्फाबेट की दी जानकारी
दुर्ग। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में भारतीय भाषाओं के अंतर्गत मराठी का प्रशिक्षण समर कैंप के दौरान आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि यह समर कैंप 25 में से 31 में तक आयोजित किया जाएगा।
आज उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य उमाशंकर मिश्रा ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के लिए सभी भारतीय भाषाओं की अहम भूमिका है। भारत भाषा,धर्म, संप्रदाय, वेशभूषा, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, रहन-सहन, खान पान आदि की दृष्टि से बहुत विविधताओं वाला देश है। विविधता में एकता की भावना को प्रबल करने के लिए हम सभी को एक दूसरे की भावना को समझना चाहिए। भावनाओं और विचारों को समझने के लिए भाषा महत्वपूर्ण साधन है। भारत सरकार द्वारा आयोजित एवं निर्देशित किस कार्यक्रम का मूल भाव यह है कि हम भाषा के कारण भारतीय विरासत से दूर ना हो।
मराठी भाषा का प्रशिक्षण गीता माली ने दिया। उन्होंने महात्मा गांधी अब्राहम लिंकन एपीजे अब्दुल कलाम जैसे महापुरुषों के कुछ वचनों का मराठी में ट्रांसलेशन किया।
जग बदलायचे असेल तर आधी स्वतःला बदलवा।झोपल्यावर दिसतात ती स्वप्नं नसून स्वप्ने ही अशी गोष्ट आहे जी म्हाला झोपू देत नाही।शत्रुना मित्र बनवुन, मी माझे शत्रु कमी किंवा नष्ट करत नाहीये का।
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी रामाशीष चौहान ने किया। सतीश कुमार धीवर एवं डॉ. रखी श्रीवास्तव कार्यक्रम के संचालन में सहयोगी रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.