छत्तीसगढ़

रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रदर्शनी का आयोजन

544240520251123271002190149.jpg

RO. NO 13259/76

 

Image after paragraph

रानी अहिल्याबाई होल्कर के द्वारा किए गए कार्य  जीवन में आत्मसात कर जीवन को मानव सेवा में लगाए - सांसद विजय बघेल

रानी अहिल्याबाई होलकर का सुशासन प्रेरणास्पद - सुरेंद्र कौशिक भाजपा जिला अध्यक्ष

दुर्ग। रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती के अवसर के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दुर्ग शहर के राजेंद्र पार्क में रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। चित्र प्रदर्शनी में उनके द्वारा किए गए सुशासन के कार्य आम जनमानस की सेवाओं को दर्शाया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक ललित चंद्राकर, तेलघानी विकास निगम के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,  निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा ,रानी अहिल्याबाई होल्कर कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, सदस्य दिव्या कलिहारी, शैलेंद्र शैंडे वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों के द्वारा विधिवत रूप से फीता काट कर भारत माता एवं रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं के द्वारा रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सुशासन पर संबोधन किया। चित्र प्रदर्शनी की अवलोकन के पश्चात दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का समग्र जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा उनके जीवन प्रेरक प्रसंग को समाज के हर वर्ग के लोगों को तक पहुंचाना हम सब का दायित्व हैं। अहिल्याबाई ने अपने कल में जो कार्य की वह हमारा सामाजिक सद्गुण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी भी इस मार्ग का अनुसरण करते हुए कार्य कर रहे हैं। सांसद विजय पटेल ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई बेटी पत्नी बहू मां और शासन प्रशासक के तौर पर जो संवेदना और निष्पक्ष न्याय पीड़िता के साथ अपने रिश्तों का निर्वहन किया वह अद्भुत था। रिश्तो की मर्यादा का पालन करने में वह जितनी कुशल थी युद्ध कौशल भी उनका अप्रतिम था। हम सब का दायित्व बनता है कि रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन को आमजन मानस के बीच लेकर जाएं उनके सुशासन को उन्हें अवगत कराएं।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपना समग्र जीवन मानव सेवा को समर्पित किया सुशासन किसे कहते हैं रानी अहिल्याबाई होलकर  जीवन के बारे में पढ़कर भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लेकर कई कार्य किया। सती प्रथा के चलन के बीच में विधवाओं के लिए अधिकार की लड़ाई लड़ी कुल मिलाकर अगर हम बात करें ऐसे महान विभूति का जन्म हमारे देश में हुआ हमारा यह सौभाग्य है। 

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए भाजपा ने ऐसी भी विरासतो ऐसी प्रेरणादाई व्यक्तित्व से अवगत कराने का बीड़ा उठा है जिन्हें षडयंत्र पूर्वक इतिहास में दफन कर दिया गया। 18वीं शताब्दी में जो कार्य महारानी अहिल्याबाई ने किया उन्हीं रास्तों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है। रानी अहिल्याबाई के शासनकाल में सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्य किए गए मंदिरों का निर्माण कर मालवा राज को सुरक्षित और विकसित करने का काम किया, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया आज यह सभी कार्य हमारे मार्गदर्शन कर रहे हैं।
आयोजित कार्यक्रम में रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती कार्यक्रम के संयोजक दिलीप साहू ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालक कार्यक्रम सदस्य शैलेंद्र सैंडे ने किया आभार कार्यक्रम सदस्या दिव्या कलिहारी ने किया।

RO. NO 13259/76

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13259/76
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.