दुर्ग। आबादीपारा पोटियाकला निवासी 72 वर्षीय चिंताराम साहू, जो पिछले छह वर्षों से लकवा बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें समाज कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा व्हील चेयर प्रदान की गई। यह सहायता छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव की त्वरित पहल पर उपलब्ध कराई गई।
व्हील चेयर मिलने से चिंताराम साहू एवं उनके परिवारजनों में खुशी का माहौल है। परिवार ने बताया कि लंबे समय से चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही थी, जिससे दैनिक कार्यों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब व्हील चेयर मिलने से उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी।
परिवारजनों ने मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संवेदनशील पहल से एक जरूरतमंद बुजुर्ग को बड़ी राहत मिली है। समाज कल्याण विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की भी क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.