होम / बड़ी ख़बरें / छत्तीसगढ़ में 13 जून को देगा मानसून दस्तक, प्री-मानसून वर्षा हुई शुरू
बड़ी ख़बरें
-मौसम वैज्ञानिक ने कहा 10 वर्ष में पहले बार समय पूर्व पहुंचा मानसून
रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास दस्तक देगा। पिछले 10 वर्ष में देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि केरल में मानसून स्थापित हो गया है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रा से मिली जानकारी के अनुसार केरल में मानसून पहुंचने के बाद यह तमिलनाडू रायल सीमा, से बस्तर होकर रायपुर आएगा। इस समय खाड़ी में एक सिस्टम बना हुआ तथा नमी भी पर्याप्त मात्रा में आ रही है, जिसके कारण अब मानसून 13 जून के आसपास राजधानी रायपुर तथा 16 जून को सरगुजा दक्षिण छत्तीसगढ़ में पहुंच जाएगा। प्री-मानसून सिजनल वर्षा
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार राजधानी सहित प्रदेश में जो वर्षा हो रही वह प्री-मानसून वर्षा है, यह मानसून की आने की सूचना है, छत्तीसगढ़ में पहले मानसून बस्तर आता है, जहां पर अभी से हल्की से मध्यम वर्षा शुरू हो गई है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के कई जिलों में यह वर्षा हो रही है।
कृषि विभाग ने मानसून के जल्दी आने पर कई दिशा निर्देश जारी किए। जिससे किसानों को खाद, बीज संग्रहण करने का आदेश दिया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.