ग्रीष्मकालीन शिविर: ग्रीष्मकालीन भारतीय भाषा शिविर का आयोजन
मराठी एवं तेलुगू भाषा पर 25 मई से 31 मई तक लगेगा शिविर
दुर्ग। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में ग्रीष्मकालीन भारतीय भाषा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य उमाशंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत की विविधताओं को संजोने एवं विविधताओं में एकता को बनाए रखने के लिए विविध भारतीय भाषाओं की जानकारी आवश्यक है। भारत एक बहुत बड़ा देश है और इसकी सांस्कृतिक और भाषाई विरासत बहुत विस्तृत और बहुआयामी है। वर्तमान में भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिशा निर्देशों के अनुसार केंद्रीय विद्यालय में 25 में से 31 जून तक सप्त दिवसीय भारतीय भाषा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भारत की संस्कृत समृद्ध विरासत को समझने के लिए भारतीय भाषाओं को समझना जरूरी है।
भारतीय भाषा शिविर के प्रभारी रामाशीष चौहान ने बताया कि इस शिविर में मराठी एवं तेलुगु भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विविध गतिविधियों के माध्यम से इन भाषा के मूल तत्वों को समझने समझाने का अवसर प्राप्त होगा।
डॉ अजय आर्य ने बताया कि ज्ञान, भाषा के साथ ही हस्तांतरित होता है। हम भारतीयता का आनंद तभी ले पाएंगे जब भारतीय भाषाओं के साथ जुड़कर भारतीय विरासत को समझने की कोशिश करेंगे।
आज की बैठक में एम के बोरकर, डॉ. राखी श्रीवास्तव, सतीश धीवर, डॉ. अजय आर्य , रामाशीष आदि उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.