छत्तीसगढ़

जयंती नगर, मोहन नगर में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा

842230520251157031002175780.jpg

RO. NO 13259/76

 

मकान मालकीन व्दारा कराया जा रहा था, अवैध कार्य

 मकान मालकिन सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

 आरोपियों के विरूद्ध की गयी पीटा एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही

                

दुर्ग। शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुई कि जयंती नगर, मोहन नगर स्थित मकान में मकान मालकीन व्दारा अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए देह व्यापार कराया जा रहा है।

उक्त सूचना पर विधिवत् टीम गठित की कर, प्वाइंटर नियुक्त कर जयंती नगर स्थित मकान में भेजा गया। मकान मालकीन शशि उपाध्याय उम्र 63 वर्ष की नियमानुसार तलाशी लिए जाने पर आपत्तिजनक सामग्री, नगदी रकम 12 हजार रूपये, मोबाईल एवं चिन्हित 500-500 रूपये के 02 नोट बरामद किया गया । मकान के कमरे की तलाशी लिए जाने पर 02 ग्राहक जसप्रीत सिंह एवं लखन सिंह मिले जिनकी तलाशी लेने पर नगदी रकम एवं आपत्तिजनक सामग्री इनसे बरामद कर विधिवत् जप्त किया गया । 

मकान मालकीन शशि उपाध्याय से पूछताछ करने पर अवैध रूप से देह व्यापार कराया जाना स्वीकार किया गया। आरोपिया का कृत्य अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,7 का घटित करना पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।

उक्त कार्यवाही में चिराग जैन, भापुसे, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, निरीक्षक केशवराम कोशले, थाना प्रभारी मोहन नगर, म.प्र.आर. भेनू ठाकुर, म.आर. सपना सिंह राजपूत, देवकी साहू, आर. कमलेश यादव, उप निरीक्षक अमित अंदानी थाना प्रभारी वैशाली नगर एवं उनके स्टाफ की भूमिका उल्लेखनीय रही ।

 गिरफ्तार आरोपी -

- शशि उपाध्याय उम्र 63 वर्ष, जयंती नगर मोहन नगर

- जसप्रीत सिंह उम्र 33 वर्ष, संतराबाड़ी दुर्ग

- लखन सिंह 32 वर्ष, जयंती नगर, मोहन नगर

RO. NO 13259/76

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13259/76
69811042025172147d_getfile.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.