होम / बड़ी ख़बरें / अवैध खनिज के विरुद्ध लगातार जारी है कार्रवाई
बड़ी ख़बरें
-2 ट्रेलर 2 हाइवा, 01 जेसीबी मशीन सहित 02 ट्रैक्टर जप्त
बिलासपुर।कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खपरी, कोहरौदा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया । जहाँ खपरी अंतर्गत शिवनाथ नदी क्षेत्र से रेत का अवैध उतखनन कर परिवहन करते पाये गए 02 ट्रेक्टर वाहनों को थाना बिल्हा को सुरक्षार्थ किया गया। खम्हरिया पेंडरी क्षेत्र मे निरीक्षण के दौरान पेंडरी स्थित शासकीय तालाब से खनिज मिट्टी का बिना अनुमति या प्रस्ताव के उतखनन करते पाये गए 02 हाइवा एंव 01 जेसीबी वाहन को सील बंद किया गया। गतौरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान खनिज कोयला का अवैध रूप से भण्डारण पाया गया । जहाँ मौका स्थल पर भण्डारित कोयला,01 लोडर मशीन एंव 02 ट्रेलर वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की गयी जिसमे से 01 ट्रेलर को थाना रतनपुर को सुरक्षार्थ किया गया। अवैध भण्डारकर्ता को खनिज नियमों के उल्लंघन किये जाने पर नोटिस चस्पा किया गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन, भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई जारी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.