होम / बड़ी ख़बरें / जिला चिकित्सालय में आपात स्थिति में रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
बड़ी ख़बरें
दुर्ग । जिला चिकित्सालय में आईसीयू में भर्ती मरीज लोकेश के एच बी की मात्रा की कमी थी। जिससे उसके निर्धारित इलाज प्रभावित हो रही थी। साथ ही मातृत्व शिशु विभाग में भर्ती महिला बम्लेश्वरी को भी रक्त की कमी के लिए आपात स्थिति थी जिससे उसका भी इलाज प्रभावित हो रहा था। कारण था ए पॉजिटिव ग्रुप की आपात कालीन स्थिति थी। इस स्थिति की गंभीरता और संवेदना को देखते ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्वारा ए पॉजिटिव ग्रुप से संपर्क कर जिला चिकित्सालय के जीवन दीप समिति मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर और विकास भट्टर द्वारा रक्त उपलब्ध कराया गया और इस प्रकार नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण अग्रवाल एवं उनकी टीम की सक्रियता जागरूकता और संवेदनशीलता तथा रक्तदाताओं की मानवीयता से प्रभावित मरीजों को काफी राहत मिल रही है। आपातकाल रक्तदान के अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण अग्रवाल, जीवन दीप समिति आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, एके एंटोनी, रोशन सिंह, पवन नेमा, हिमांशु चंद्राकर, सती गुप्ता, दिनेश आदि उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.