होम / बड़ी ख़बरें / स्टंट करने वाला युवा हादसे का हुआ शिकार, हुई मौत
बड़ी ख़बरें
कोरबा । कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें एक भांजे की मौत हो गई। सुरजपुर से चिमनीभठा आई बारात में दूल्हे का जीजा कार चला रहा था, और उसने रास्ते में स्टंट करने की कोशिश की। मुड़ापार शारदा विहार रोड पर कार का बैलेंस बिगडऩे से वह डीजे वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में दूल्हे की गोद में बैठा डेढ़ साल का मासूम हरिओम डीजे के नीचे दब गया, जिससे उसकी सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई।
बताया गया कि दूल्हे के जीजा, नीलेश तिवारी ने तेज रफ्तार से अचानक ब्रेक लगाया था, जिससे कार का बैलेंस बिगड़ गया। कार में चार लोग सवार थे, और वे सभी दुल्हन के घर जा रहे थे, जहां डीजे की धुन पर नाच-गाना हो रहा था। जैसे ही नीलेश ने स्टंट करने की कोशिश की, कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद, मौके पर पहुंचे राहगीरों ने जीजा की पिटाई की, और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल नीलेश को अस्पताल भेजा और मृतक के शव को मर्चुरी भेजा। इस हादसे के बाद दूल्हा शादी से मना करने लगा, लेकिन दुल्हन के परिजनों और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद शादी गमगीन माहौल में संपन्न हुई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.