छत्तीसगढ़

बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में बडी घटना, मेंटेनेंस में लापरवाही के चलते रोपवे का एक हिस्सा टूटकर गिरा, पूर्व गृहमंत्री बाल बाल बचे..

1745580320_IMG-20250425-WA0160.jpg

डोंगरगढ़ । छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में रोपवे टूटने से भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि, जब वे सवार होकर मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे थे तभी रोपवे का एक हिस्सा टूटकर गिर गया इस हादसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा को छोटे आई है जिन्हें उपचार के लिए राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
ट्रॉली में पूर्व गृहमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ,भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा, भिलाई नगर निगम पार्षद दया सिंह, एवं डोंगरगढ़ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल शामिल थे। दर्शन कर लौटते समय ट्रॉली रुकने के पहले यह हादसा हो गया। हादसा दोपहर डेढ़ बजे की बताया गया है।

Image after paragraph


हादसा तब हुआ जबकि मंदिर दर्शन करने के बाद सभी वापस नीचे लौट रहे थे। रोप वे ट्रॉली जब नीचे प्लेटफार्म पर पहुँच गई तभी तार टूटा और ट्रॉली लुढ़क गई। सतह और ट्रॉली में अंतर नहीं था इसलिए घटना भयावह होने से टल गई। यह हादसा यदि बीच पहाड़ी में होता तो घटना बेहद गंभीर हो जाती।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के बाद रोपवे सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही बरती गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच इस प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.