होम / मध्यप्रदेश / पहलगाम आतंकी हमला: हनीमून मनाने गए नेवी अफसर की मौत, 7 दिन पहले हुई थी शादी
मध्यप्रदेश
श्रीनगर । हरियाणा में करनाल के रहने वाले 26 वर्षीय विनय नरवाल के घर मातम पसरा हुआ है। उनके घर में लोगों की शादी की थकान मिटी भी नहीं थी कि नरवाल की मौत की खबर आ गई।
भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट नरवाल की शादी 16 अप्रैल को गुरूग्राम की हिमांशी से हुई थी। दोनों 21 अप्रैल को हनीमून के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे।
बुधवार को पहलगाम के बैसरन घाटी में नरवाल को आतंकियों ने गोली मार दी, जबकि हिमांशी सुरक्षित हैं।
नरवाल की शादी देहरादून में हुई थी और उन्होंने 19 अप्रैल को करनाल में रिसेप्शन पार्टी दी थी। इसके बाद नवविवाहित दंपति 21 अप्रैल को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर रवाना हो गए थे।
नरवाल अपने माता-पिता की इकलौते बेटे थे और 3 साल पहले नौसेना में भर्ती हुए थे। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल है, जिसमें पति शव के पास महिला बैठी है, वह हिमांशी और विनय की है।
हिमांशी ने बताया कि आतंकियों ने धर्म पूछकर गोली मारी थी।
भारतीय नौसेना की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें विनय नरवाल की मौत पर दुख जताया गया है।
नौसेना ने लिखा, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और सभी कार्मिक लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद मृत्यु से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं, जो पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले में मारे गए। हम इस अकल्पनीय दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। भारतीय नौसेना पूरी एकजुटता के साथ खड़ी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.