होम / बड़ी ख़बरें / रायपुर में होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच डे-नाइट वन डे मैच
बड़ी ख़बरें
रायपुर । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला डे-नाइट वन डे मैच, छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक घटना बन जाएगा। बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।
यह मैच 2025 में भारत में होने वाले सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा 14 नवंबर से शुरू होगा। इस दौरे में दो टेस्ट मैच, तीन वनडे मैच और पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। 3 दिसंबर को आयोजित होने वाला यह वनडे मैच रायपुर में खेला जाएगा, जो छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित किया जाएगा। इससे पहले, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने 21 जनवरी 2023 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच और 1 दिसंबर 2023 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच की मेजबानी की थी। इसके अलावा, यह भी चर्चा है कि महिला वल्र्ड कप क्रिकेट 2025 के दौरान, सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के दो मैच रायपुर में खेले जाएंगे, जो इस क्षेत्र के लिए एक और बड़ी उपलब्धि होगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.