दुर्ग। केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के महासचिव नीलकंठ गढ़े और सलाहकार सीताराम ठाकुर द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 15 फीट प्रतिमा निर्माण एवं सजावट हेतु 17.64 लाख प्रदान करने बाबत मांग पत्र विगत दिवस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रस्तुत किया गया। ज्ञातव्य हो कि 11 फरवरी 2024 को धमधागढ़ में वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस एवं मंत्री विधायक सम्मान समारोह में महासभा के अनुरोध पर आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा की 15 फीट प्रतिमा निर्माण हेतु मुख्यमंत्री द्वारा 25 लाख की घोषणा की गई थी। उक्त राशि प्रतिमा स्थापना हेतु एजेंसी नगर निगम दुर्ग को प्राप्त हुई है। वर्तमान में कुल लागत राशि 42.64 लाख का मूल्यांकन किया गया है। जिसमें प्रतिमा निर्माण तथा सजावट कार्य संलग्न है। कुल लागत राशि को ध्यान में रखते हुए शेष राशि 17.64 लाख के लिए मांग पत्र प्रस्तुत किया गया है। साथ ही नगर की ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के तत्वाधान में 26 एवं 27 अप्रैल 2025 को सिविलि लाईन दुर्ग में राज्य स्तरीय आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री जी को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आयोजन समिति के अध्यक्ष सीता राम ठाकुर और सचिव दिलीप ठाकुर द्वारा अनुरोध पत्र प्रस्तुत किया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.