राजनीति

दुर्ग निगम एमआईसी के 12 सदस्य कल संभालेंगे पदभार

17531032025133019whatsappimage2025-03-31at6.45.46pm.jpeg

RO. NO 13129/104

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के 12 एमआईसी सदस्य कल 1 अप्रैल को सुबह 11 बजे निगम मुख्यालय स्थित अपने-अपने कक्ष में पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा विशेष रुप से मौजूद रहेंगे। निगम प्रशासन द्वारा एमआईसी सदस्यों की पदभार ग्रहण करने की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद विकास कार्यों में तेजी आएगी। फलस्वरुप पदभार ग्रहण के अवसर को लेकर भाजपाईयों के अलावा जनता में उत्साह का माहौल है। महापौर अलका बाघमार ने अपने एमआईसी में नगरी नियोजन व लोक कर्म समिति सदस्य देवनारायण चन्द्राकर, वित्त लेखा अंकेक्षण समिति सदस्य नरेंद्र बंजारे, सामान्य प्रशासन व विधायी कार्य समिति सदस्य मनीष साहू, जलकार्य समिति सदस्य श्रीमती लीना देवांगन,राजस्व समिति सदस्य चंद्रशेखर चन्द्राकर, अग्निशमन व विद्युत संधारण व यांत्रिकी समिति सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर,गरीबी उन्मूलन समाज कल्याण समिति सदस्य शिव नायक, स्वास्थ्य व चिकित्सा समिति सदस्य नीलेश अग्रवाल, शिक्षा खेलकूद एवं युवा कल्याण समिति सदस्य लीलाधर पाल, पर्यावरण व उद्यानिकी समिति सदस्य काशीराम कोसरे, सांस्कृतिक, मनोरंजन व विरा.संरक्षण समिति सदस्य श्रीमती हर्षिका संभव जैन, महिला एवं बाल विकास समिति सदस्य श्रीमती शशि साहू को बनाया है।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
31708042025152236whatsappimage2025-04-08at20.51.27_de8ff120.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.