होम / बड़ी ख़बरें / भाजपा नेता व अधिवक्ता द्वारा सीबीआई को लिखी चिट्ठी चर्चा में
बड़ी ख़बरें
रायपुर। महादेव ऑनलाइन गेमिंग एप मामले में सीबीआई ने बुधवार को प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देंवेंद्र यादव, वर्तमान और पूर्व नौकरशाहों के ठिकानों समेत देश में 60 स्थानों पर छापेमारी की है. प्रदेश की सियासत में गर्मी पैदा करने वाले इस छापेमारी के साथ प्रदेश के भाजपा नेता और अधिवक्ता नरेश चंद्र गुप्ता की सीबीआई डायरेक्टर को लिखी गई चिट्ठी चर्चा में है. इस पत्र में पैसों के लेन-देन का काला चिट्ठा खोलते हुए मामले की जांच करने की मांग की गई थी. अधिवक्ता नरेश कुमार गुप्ता ने सीबीआई डायरेक्टर को घोटाले को लेकर लिखी पांच पन्नों की चिट्ठी में बताया कि यह घोटाला छत्तीसगढ़ में भारतीय पुलिस सेवा के प्रभावशाली अधिकारियों के एक संगठित सिंडिकेट द्वारा कुछ राजनेताओं के साथ मिलीभगत करके किया गया है. इस अपराध के अंतरराष्ट्रीय आयाम हैं, और इसका संबंध आतंकवाद और नार्को-फंडिंग नेटवर्क से होने का संदेह है.
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.