होम / दुर्ग-भिलाई / विश्व कल्याण एवं उज्जवल भविष्य के लिए 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कल से
दुर्ग-भिलाई
भिलाई। विश्व कल्याण एवं उज्जवल भविष्य के लिए 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार समिति उमरपोटी नेहरू नगर फेस-2 भिलाई द्वारा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह महायज्ञ दो दिवसीय 27 और 28 मार्च को संपन्न होगी। यज्ञ का उद्देश्य, मनुष्यों की संकटो, मानव जाति को विषय परिस्थिति से बाहर लाकर शांति प्रदान करना है। इस यज्ञ का पहला दिन-स्थल का भूमिपूजन और मंगल कलश यात्रा होगी। दूसरा दिन दीप महायज्ञ, सुबह प्रभात फेरी गायत्री महायज्ञ मंत्रो के द्वारा किया जाएगा और सभी इच्छुक मनुष्यों हेतु विभिन्न संस्कार नि:शुल्क कराया जाएगा। कार्यक्रम का समापन पर भोजन (प्रसाद) वितरण किया जायेगा। अंतिम कार्यक्रम सभी मानव जाति हेतु युवा संगीत के साथ उद्बोधन, नारी सशक्तिकरण एवं व्यक्ति निर्माण पर वार्तालाप चर्चा होगी। इस भव्य कार्यक्रम की योजना बनाने और सपन्न करने हेतु समिति के अध्यक्ष योगेश साहू, सदस्यगण मुरलीधर अंगारे, श्रीमती सुसमा देवी, देवघर साय पैकरा, श्रीमती दुर्गा पैकरा, रामकुमार साहू, अकबर कोठारी, गंगा बाई कोठारी, गीता साहू, सीता सिंग, उत्तरा साहू और सत्येन्द्र देवांगन योगदान दे रहे है। इस महायज्ञ को सफल बनाने हेतु सभी सादर आमंत्रित है। इस प्रकार महायज्ञ में शामिल होकर माता गायत्री का आर्शीवाद प्राप्त कर जीवन को सफल बनाने।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.