होम / बड़ी ख़बरें / वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान, सोशल मीडिया में भी ग्राम प्रधान सक्रिय
बड़ी ख़बरें
-मॉर्निंग वॉक में वार्डवासियों से वन टू वन चर्चा, ग्राम विकास के साथ -साथ जन-जन के हृदय में बना रहें है जगह, जिम वाला प्रधान सबसे आगे
बालाघाट। औद्योगिक नगरी ग्राम गर्रा विकास की दौड़ में नित नय कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैं। ग्राम प्रधान की सोशल मीडिया में बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में प्रशंसता हैं। गर्रा परिवार ग्रुप में वार्डवासियों के द्वारा अगर समस्याएं बताई जाती हैं तो ग्राम प्रधान वैभव बिसेन के द्वारा तत्काल पंचायत विभाग के कर्मचारियों से समस्या का निराकरण ऑन द स्पॅाट करवाते हैं। ग्राम प्रधान के द्वारा स्ट्रीट लाईट में हर पोल पर नंबर लिखवायें गये हैं। वार्डवासी पोल क्रमांक की फोटो खिंचकर ग्रुप में डालते हैं। तुरंत ही प्रधान एक्शन मोड में आकर नए बल्व लगाकर रोशनी की व्यवस्था करते हैं। वार्डों में कचरें की निकासी, नालियों की सफाई, निरंतर हो रही हैं। स्वच्छ गर्रा, सुंदर गर्रा कहते हुए पंचायत भवन में लगे सेल्फी प्वाईंट पर फौवारे के साथ सेल्फी लेते आनन्िदत हो रहें है। ग्राम प्रधान की मॉर्निगं वॉक ग्रुप पर वायरल होती हैं। वार्डवासी वन टू वन ग्राम प्रधान से चर्चा कर लेते हैं। अन्य पंचायतों में हम देखते हैं वार्डवासी ग्राम सरपंच से मिलना चाहते हैं, दरवाजे पर परिजन कहते हैं, सरपंच साहब अभी सो रहे हैं, सरपंच अभी नहा रहें है, चार घंटे के बाद मिलेंगे। अन्य पंचायतों के ग्रामीणों ने हमें बताया कि ग्राम गर्रा का प्रधान सबसे अच्छा हैं। वह सड़कों पर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट कर देते हैं। वैभवसिंह की कार्यप्रणाली, कार्य के प्रति सक्रियता, जनचर्चा का विषय क्षेत्र में बनी हुई हैं। ग्राम प्रधान ग्राम विकास को गति देने के साथ-साथ जन जन के हृदय में जगह बनाने में सफल हो रहें हैं। ग्राम प्रधान की टीम में जुड़े हुए कार्यकर्ता डॉ अशोक गुप्त, सलीम शाह, मोनू भगत, जयराम ठाकरे, वार्ड पंच श्रीमती जुबेदा शाह, श्रीमती पुष्पा मिश्रा, विपतराव कोरे, रामकिशोर बिसेन, राजा ठाकरे, प्रेमचंद बड़गे, कपिल झारिया सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने उनकी सक्रियता तथा कार्य करने की क्षमता पर बधाई प्रेषित की हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.