होम / दुर्ग-भिलाई / विधायक गजेन्द्र द्वारा स्वीकृत डोमशेड काम प्रारंभ, जल्द ही जनता को मिलेगी सौगात
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्वीकृत विकास कार्य प्रारंभ हो गया है। चुनावी आचार संहिता के बाद अब विकास कार्य में तेजी आने लगी है। शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने वार्डवासियों की मांग पर विधानसभा क्षेत्र में डोमशेड की स्वीकृति दिलाये थे जिसका निर्माण शुरू हो चुका है, कुछ महीनों में ही कार्य पूर्ण होने पर जनता को सौगात समर्पित हो जायेगा। डोमशेड लगने से वार्ड के नागरिकों को आयोजन के लिए जगह मिल जायेगा।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा डोमशेड लगने के साथ ही मंच भी बनेगा जिससे क्षेत्र में होने वाले धार्मिक सामाजिक आयोजन में धूप बारिश बाधा नहीं आएगी। विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश विकास के नित नये कीर्तिमान गढ़ रहे है। एक साल में ही दुर्ग के विकास के लिए करोड़ों की सौगात मिला है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल सभी क्षेत्रों में काम किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही अब छत्तीसगढ़ संवर रहा है, चुनाव में दुर्ग की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया तभी विकास कार्य संभव हो रहा है।
-वार्ड 19 में दुर्गा मंच के पास वार्ड 21 भगत सिंह स्कूल के सामने मैदान, वार्ड 59 साकेत कॉलोनी में 10 ₹ लाख से डोम शेड निर्माण, वार्ड आदित्य नगर में 10 ₹ लाख से डोम शेड निर्माण, वार्ड 18 मानस वाटिका के पास 10 ₹ लाख से डोम शेड निर्माण सहित विभिन्न स्थान पर डोमशेड लगेगा।
-शहर के 8 मुक्तिधाम का हो रहा जीर्णोद्धार
शहर के 8 मुक्तिधामों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। एक साथ दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के 8 मुक्तिधाम परिसर पर होने वाले कार्य के लिए विधायक गजेन्द्र यादव के पहल पर शासन से राशि स्वीकृत हुई थी, जिसका निर्माण तीव्र गति से चल रहा है। शासन से 2.5 करोड़ की स्वीकृति से वार्ड 15 करहीडीह, वार्ड 17 कादम्बरी नगर, वार्ड विद्युत सब स्टेशन के सामने, वार्ड 56 बघेरा, वार्ड 57 उरला, वार्ड 60 रायपुर नाका, वार्ड 11 हरनाबाँधा एवं वार्ड 50 बोरसीभाठा के मुक्तिधाम शामिल है। इन मुक्तिधाम में बाउंड्रीवॉल, बारिश के सीजन में किचड़ बचने पेवर ब्लॉक, शवदाह गृह शेड रिपेयरिंग, शवदाह गृह के नए शेड निर्माण, शोक सभा के लिए सभागृह, शौचालय, बैठने के लिए चबूतरा, पेयजल व्यवस्था, सहित अन्य निर्माण कार्य होंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.