होम / बड़ी ख़बरें / पिता ने 4 बेटियों को 50 हजार में बेचा, दलाल ने देह व्यापार में धकेला. बिहार से छुड़ाई गई छत्तीसगढ़ की बहनों की आपबीती
बड़ी ख़बरें
रायपुर । बिहार के रोहतास जिले से रेस्क्यू कर छत्तीसगढ़ लाई गईं 41 लड़कियों में से रायपुर जिले की रहने वाली चार नाबालिग सगी बहनों को उनके पिता ने 50 हजार रुपये में दलाल को बेच दिया था।इसका राजफाश रायपुर की चार बहनों ने पुलिस व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए गए बयान में किया है।पीडि़त नाबालिग ने बताया कि रोहतास जिले के नटवार बाजार की नौटंकी में डांस का काम दिलाने के नाम पर दलाल यहां से लेकर गया था। कुछ दिनों बाद ही सभी को देह व्यापार में धकेल दिया। गंदा काम करने से मना करने पर वह लड़कियों की पिटाई भी करता था। दलाल व उसके गुर्गे सभी लड़कियों को एक झोपड़ीनुमा घर में बंधक बनाकर रखते थे।रायपुर में सड़क किनारे रहता था परिवाररेस्क्यू में शामिल अफसरों के मुताबिक, पिछले हफ्ते रोहतास के नटवार बाजार क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर बंधक बनाकर रखी गई 41 लड़कियों को छुड़ाया। पूछताछ के दौरान रायपुर की चार सगी नाबालिग बहनों में से एक ने बताया कि रायपुर की एक सड़क के किनारे उसका परिवार रहता है।कुल पांच बहनें और एक भाई हैं। चार साल पहले मां की मौत के बाद पिता ने सभी को अकेले छोड़ दिया था। तीन साल पहले पिता एक व्यक्ति को लेकर उसके पास आए और कहा कि ये नौटंकी और डांस प्रोग्राम करवाते हैं।इनके यहां पर नाचने का काम है। चारों बहनों को इनके यहां काम मिल जाएगा। इसके बाद सबसे छोटी बहन और छोटा भाई अच्छे तरीके से रह सकेंगे। पिता में लालच में आकर बेटियों का सौदा कर दिया।डांस के साथ देह व्यापार करने बनाते थे दबावरोहतास में चारों बहनों को डांस सिखाया गया। तीन महीने के भीतर चारों स्टेज में नाचने लगीं। इसी बीच उसके मैनेजर ने उससे एक व्यक्ति के साथ सोने के लिए बोला। मना करने पर मारपीट की गई।दलाल ने बोला कि तुम्हारे पिता ने ही बेचा है, इसलिए हमारी हर बात माननी ही पड़ेगी। अन्य लड़कियों के साथ भी ऐसा ही होता था। जो लड़कियां अच्छी नहीं दिखती थी, उन्हें रेस्टोरेंट और होटल में वेटर बना दिया जाता था।लड़कियों की सैलरी ठेकेदार रखता था। वह कुछ पैसा देता और बाकी अपने पास रख लेता था। लड़कियों को बस्ती से अकेले जाने की इजाजत नहीं थी। ठेकेदार के लोग लड़कियों को अपने साथ ले जाते थे और वापस लाते थे।पिता और दलाल की तलाश में जुटी पुलिसनाबालिगों को रेस्क्यू करके रायपुर लाने वाले अफसरों के मुताबिक नाबालिगों के बयान के आधार पर उसके पिता और दलाल की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।नटवार पुलिस ने नटवार बाजार में दो डांसर ग्रुपों के ठिकाने पर छापेमारी की थी। दोनों ठिकानों से छत्तीसगढ़ से आई 41 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया। इनके साथ चार लड़कों को भी बरामद किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.