दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में होलिका दहन के दिन शाम 4 बजे दरबार के भक्त गण इकठ्ठा होकर नाला के पास बिराजे बघुवा के मुरती के पास जाकर सभी लोग पुजा पाठ किया गया। दरबार के लक्ष्मण बाबा जी, नंद पंडा, मनोज पटेल, पुरन साहू जस सम्राट एवं अन्य भक्तों के द्वारा पुजा पाठ करके बघुवा के मुरती पर लाल रंग के चुनरी पान फुल दीपक जलाकर एवं केशरईया रंग के पताका चढ़हाकर विधी विधान के साथ पुजा पाठ करके सभी के सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना किया गया। फिर वहां से सभी भक्तगण दरबार में पुजा पाठ किया गया। तत्पस्चात दरबार के आगे नारियल नींबू कपड़ा भेलवा के होली रचकर नंद पंडा के द्वारा चकमक पत्थर के चिंगारी से होली जलाया गया। दरबार में पहुंचे भकतो के शरिर से नारियल भेलवा नीबू उतार कर नंद पंडा मनोज पटेल राजू यादव के द्वारा डाला गया। फिर सभी भक्तगण अपने अपने घर से लाए कपड़ा नारियल होली मे डालते गये ।
आगे दरबार के लक्ष्मण बाबा जी ने बताया कि इस तरह से होली सिर्फ छत्तिसगढ़ मे हमारे गांव धनोरा दुर्ग में ही जलाया जाता है जिससे सारे परेशानी दुःख दर्द दुर होते हैं और सारे मनोकामनाएं पूरी होती है। उसके बाद दरबार के आगे श्री राधा कृष्ण फाग एवं सेवा भजन मंडली धनोरा के गायक भाई गुलाब साहू के द्वारा फाग गीत गाया गया और दरबार में पहुंचे बड़े दुर दराज से भक्त गण एक दुसरे के उपर रंग गुलाल लगा कर होली मनाया गया। नगाड़ा के धुन पर सभी लोग नाचते गाते रहे यह रंग गुलाल का सिलसिला रात्रि 11 बजे तक चलते रहे। हर साल यहां पर होलिका दहन के दिन दरबार में हर जिले से लोग आते हैं और अपने सारे परेशानी दुर कर के अपने अपने घर को जाते हैं। इस दरबार में हर पर्व पर कुछ न कुछ धार्मिक आयोजन होता रहता है और जिसमें बड़े ही दुर दुर से लोग पहुचते है और गांव के भी लोग आकर इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं। इस आयोजन में मुख्य रूप से दरबार के लक्ष्मण बाबा, नंद पंडा, मनोज पटेल, रोमनाथ साहू ,बबलू गज्जू रायपुरीहा, पुरण साहू, जस सम्राट भोलू खिलेशवर, ओमकार साहू, विनोद साहू, राजू यादव, मनसुखा साहू, गुलाब साहू, ललित साहू, सुऊख राम, हेमंत साहू, कुंभकरण पटेल, वासुदेव स्प्रे सुनील कहार, सुंदर स्प्रे दिनेश साहू मुनना गंधर्व जीवराखन ठेकेदार बाबु लाल साहू रुपलाल साहू रोमनाथ साहू मारियल साहू वासुदेव स्प्रे कल्याण देवांगन चन्द्रकांत देवांगन, विनोद साहू एम लाल देवांगन, योगेश साहू, तोमन गजपाल, नोहर साहू, डॉ धनेशवर साहू दिनेश यादव उमेश साहू आदि भक्त गण मौजूद रहे। यह जानकारी दरबार प्रति निधी चंन्द्रकांत कोसरे एवं कुंज लाल साहू ने दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.