होम / दुर्ग-भिलाई / औद्योगिक ग्राम रसमडा के विकास हेतु विधायक ललित चंद्राकर का ग्रामीणों ने माना आभार
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। जिला मुख्यालय के निकटस्थ औद्योगिक ग्राम रसमड़ा में विधायक ललित चंद्राकर के प्रयास से मिनी स्टेडियम एवं आई- आई.टी. कॉलेज हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बजट में राशि स्वीकृत किया गया है। एतर्थ ग्राम रसमडा के नागरिको ने विधायक से मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि उक्त दोनो कार्यों का मांग ग्रामवासियों द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा था जिसे विधायक चंद्राकार ने प्राथमिकता पूर्वक पूरा किया है। विधायक को धन्यवाद देते हुए किसान मोर्चा अध्यक्ष एवं रसमडा ग्राम समिति प्रमुख नंदकुमार निर्मलकर, भाजपा मंत्री चेतन साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, पूर्व सरपंच रामखिलावन यादव, पुष्पा सिंह जनपद सदस्य नंदकुमार साहू, लालजी गुप्ता, देवेन्द्र वैष्णव, छन्नू वैष्णव, गरीबा दांडी, पूर्व सरपंच ममता भागवत साहू आदि ग्रामवासियों ने बताया कि रसमड़ा औद्योगिक ग्राम है, यहाँ के निकटस्थ ग्रामों के विद्यार्थीयों के लिए आईआईटी की स्थापना होने से भविष्य उज्ज्वल बनेगा, साथ ही मिनी स्टेडियम के निर्माण से यहाँ के प्रतिभावान युवाओं को खेलकूद अभ्यास के लिए समुचित स्थान प्राप्त होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.