छत्तीसगढ़

पटाखा गोदाम में लगी आग, 5 लोगों की मौत

59410032025120110whatsappimage2025-03-10at5.29.23pm.jpeg

बलरामपुर। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां रामानुजगंज में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लग गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 बच्चें, एक महिला और एक पुरुष शामिल है। घर को तोड़कर मृतकों के शव को बाहर निकाला गया है। वहीँ इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलने के बाद घर को तोड़कर मृतकों के शव को बाहर निकाला गया है। वहीँ इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सरहदी क्षेत्र गोदरमना में हुई हैं। यहां एक पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण पूरे गोदाम में धुंआ भर गया और इसके कारण दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। आग लगने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और आग पर काबू पाया है।
-दर्दनाक हादसे में दो बच्चों समेत 5 की हुई मौत झारखंड के मुख्यमंत्री ने घटना पर किया दुख व्यक्त..
रामानुजगंज नगर सीमा से सटे झारखंड के ग्राम गोदरमाना में आज सुबह 11 के करीब पटाखा दुकान में आग लगने के बाद दुकान संचालक सहित एक ग्राहक एवं तीन बच्चे दुकान के बगल के कमरे में जाकर जान बचाने के लिए छुप गए जहा दम घुटने से पांचो की मौत हो गई घटना के बाद पांचो को जेसीबी से दीवाल तोड़कर निकला गया एवं तत्काल रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने पांचो की मौत की पुष्टि की। घटना के बाद रामानुजगंज एवं गोदारमना में मातम पसर गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख व्यक्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामानुजगंज से झारखंड के ग्राम गोदरमाना में सुबह 11 बजे के करीब कुश कुमार उम्र 46 वर्ष के पटाखा के दुकान में पटाखा लेने ग्राम नौका के अजीत केसरी उम्र 45 वर्ष पहुंचे थे। वहीं दो मासूम आयुष कुमार केसरी पिता विकास केसरी उम्र 8 वर्ष एवं पियूष केसरी पिता विकास केसरी उम्र 7 वर्ष पटाका लेने गए थे। वहीं वहीं पर ग्राम बूढ़ापरास की सुशीला केरकेट्टा उम्र 14 वर्ष वहीं पर थी जब किसी कारण से पटाखा दुकान में आग लगा तो तीनों पटाखा दुकान के बगल के कमरे में जाकर छुप गए परंतु  दुकान में आग लगने के बाद जिस रूम में छुपे थे वहां वेंटीलेटर भी नहीं था जिस कारण से पाँचो का दम घुटने से बेहोश हो गए स्थानीय लोगों के द्वारा जेसीबी से दीवाल को तोड़कर पांचो को निकाल कर रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया जहां पांचो की मौत की पुष्टि डॉक्टर ने की। 
-रामानुजगंज से गोदरमाना तक पसरा मातम...
ग्राम गोदरमाना में हुए हृदय विदारक घटना से छत्तीसगढ़ एवं झारखंड दोनों राज्यों में मातम पसर गया। दोनों राज्यों में जैसे ही खबर फैली सैकड़ो की संख्या में लोग 100 बिस्तर अस्पताल पहुंच गए सब की आंखें नम हो गए कुछ देर पहले जो बच्चे होली को लेकर उत्साहित थे बम लेने गए थे उनकी मौत हो गई घटना पर सहज कोई विश्वास नहीं कर पा रहा था। घटना में मृत्यु दोनों बच्चे रामानुजगंज के ही निजी स्कूलों में पढ़ाई करते थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.