- शैलदेवी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में सम्मिलित होकर उपस्थित नारीशक्ति से संवाद किया
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुर्ग जिला के शैलदेवी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में सम्मिलित होकर उपस्थित नारीशक्ति से संवाद किया।
इस अवसर पर समस्त नारी शक्ति को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है, राजनीति हो, विज्ञान हो, खेल हो या फिर कला और व्यापार हर जगह महिलाएं आगे बढ़कर सफल कार्य कर रही हैं। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है।
हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी महिला सशक्तिकरण पर लगातार ज़ोर देते आ रहे उन्होंने महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिश्चित किया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है जिससे आज भारत में महिलाओं का राजनीतिक,आर्थिक, सामाजिक सशक्तिकरण के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों से बहन-बेटियों का शैक्षणिक सशक्तिकरण भी हो रहा है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देती हूं जिनके नेतृत्व में महिलाएं भारत को समृद्ध बनाएंगी।
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की सभी बहनों को शुभकामनाएं देती हूं और आप सभी से आग्रह करती हूं आज के दिन हम सब मिलकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए संकल्पित हों, ताकि वे निर्भीक होकर अपने सपनों को साकार कर सकें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.