रायपुर । जेल से रिहा होने के बाद भी विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. दरअसल, 7 महीने के बाद कल विधायक देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए. देवेंद्र यादव की रिहाई पर नेताओं और समर्थकों ने सेंट्रल जेल के बाहर सड़क पर जश्न मनाना शरू कर दिया. मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ गंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद कल शाम देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सेंट्रल जेल के सड़क पर ही इसका जश्न मनाया था. जिससे काफी जाम की स्थिति बन गई थी. इसी मामले को लेकर गंज थाना के बीएनएस की धारा 126(2), 3(5) तलक तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
इन कांग्रेसी नेताओं पर एफआईआर दर्ज :-
देवेन्द्र यादव
सुबोध हरितवाल
शांतनु झा
आकाश शर्मा
शोएब ढेबर
अतीक मेमन
फराज
फरदीन खोखर
अनवर हुसैन
शेख वसीम
नीता लोधी
बाबी पांडे
शिबली मेराज खान
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.