होम / बड़ी ख़बरें / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर बगिया में हुआ श्री सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन
बड़ी ख़बरें
-मुख्यमंत्री, उनके परिजनों और मौजूद भक्तजनों ने पूरे भक्तिभाव से श्री सत्यनारायण व्रत कथा का किया श्रवण
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61 वाँ जन्मदिवस मना रहे हैं। जन्मदिन के इस पावन अवसर पर बगिया में श्री सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री, उनकी माता जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ परिवारजनों, स्वजनों एवं बंधु-बांधव भी शामिल हुए और पूरे भक्तिभाव से कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने पूरे विधि विधान से भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख- समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।
इस दौरान सांसद श्री राधेश्याम राठिया सहित बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई देने आए लोगों ने श्री सत्यनारायण व्रत कथा में बह रही भक्तिरस का आनंद लिया। सत्यनारायण व्रत कथा के उपरांत मुख्यमंत्री ने प्रियजनों के द्वारा लाए गए केक को सबसे पहले अपनी माता को अपने हाथों से खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान यहां पर आए सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और जन्मदिन पर बगिया में उनके निज निवास पर आकर बधाई देने के लिए आभार भी व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.