दुर्ग-भिलाई

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल- दुर्ग पहुंचा पोंड क्लीनर मशीन, तालाब एवं नदी नालो से जलकुम्भी की समस्या से निजात मिलेगी

50120022025124728whatsappimage2025-02-20at6.14.42pm(1).jpeg

दुर्ग। अब दुर्ग के तालाबों में जलकुम्भी की समस्या नहीं होगी इससे निजात पाने विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से पोंड क्लीनर मशीन आ गई है। बारिश के सीजन में शिवनाथ नदी के पास इंटकवेल में कचरा फंसने से पेयजल बाधित नहीं होगी। दुर्ग निगम में पहुँचे मशीन का तालाब से जलकुम्भी निकालने मशीन का आज ट्रायल किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार और निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, नवनिर्वाचित पार्षद गुलाब वर्मा, लीलाधर पाल, देवनारायण चंद्राकर और कांशीराम कोसरे उपस्थित रहे। 
        शहर विधायक गजेंद्र यादव के अथक प्रयास से शासन ने पहली बार पोंड क्लीनर मशीन खरीदने दुर्ग निगम को अनुमति दी है। एजेंसी द्वारा द्वारा आज मशीन दुर्ग निगम प्रशासन को हैंडओवर किया गया। इस आधुनिक मशीन से नदी तालाब के ऊपरी सतह से जलकुम्भी के साथ ही बेल्ट के माध्यम से 5 फिट गहराई तक सभी प्रकार के खरपतवार को भी आसानी से निकाला जा सकेगा। ऐसी मशीन का प्रयोग जम्मू में डल झील और हैदराबाद के हुसैन सागर जैसे नदियों में पानी को साफ रखने खरपतवार निकालने के लिए उपयोग में लाया जाता है। 

Image after paragraph


       गौरतलब है की नालो में भारी मात्रा में उगे हुए जलकुम्भी से बारिश का पानी का प्रवाह रुक जाता है इससे पानी उफान अन्यत्र फैलता है इसके अलावा दुर्ग निगम के इंटकवेल के पास साईफेन में जलकुम्भी फंसने से पंपहाउस से शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति बाधित होती है। लगातार या अत्यधिक वर्षा होने अमूमन यह स्थिति हर साल होती है। शहर की इस बड़ी समस्या से जनता को निजात दिलाने विधायक गजेन्द्र यादव लगातार जुटे हुए थे। जलकुम्भी की बड़ी समस्या से निजात दिलाने दुर्ग निगम को एक्यूटिक विड हार्वेस्टर मशीन खरीदने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे थे। लगभग डेढ़ करोड़ की मशीन अब दुर्ग के तालाबों से जलकुम्भी निकालने का कार्य करेगी। 

Image after paragraph

प्रदेश का पहला पोंड क्लीनर मशीन - 
जलकुम्भी और पानी के ऊपरी सतह से खरपतवार निकालने आधुनिक पोंड मशीन प्रदेश के किसी निकाय में अब तक नहीं है पहली बार दुर्ग निगम को खरीदने की अनुमति विधायक गजेन्द्र यादव के प्रयास से सफल हुआ है। दुर्ग में बहुत से तालाब है ज्यादातर तालाब जलकुम्भी से पटे हुए है, अत्यधिक गंदगी से लोग निस्तारी भी नहीं कर रहे है। विधायक गजेन्द्र यादव ने इसे गंभीरता से लिया और शासन एक्वेटिक विड हार्वेस्टर मशीन की मांग किये। इसके अलावा नालो तालाबों जलकुम्भी और खरपतवार को निकालने में मशीन का उपयोग किया जा सकेगा। यह जलीय पौधो सहित सभी प्रकार की जलमग्न वनस्पतियों को जड़ से उखाड़ने में प्रभावी है। इससे तालाब स्वच्छ होंगे।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
35214062025145422img-20250614-wa0006.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.