होम / बड़ी ख़बरें / नगर निगम में कांग्रेस सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी- संजय कोहले
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। नगर निगम दुर्ग के पार्षद पद पर छठवीं बार जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद संजय कोहले ने अपने वार्ड के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है शहर की जनता ने जो जनादेश दिया है उसे हम सहर्ष स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा के 40 पार्षदों के मुकाबले कांग्रेस के सिर्फ़ 12 पार्षद चुनकर आए हैं लेकिन हम सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने हम सकारात्मक सहयोग करेंगे लेकिन, यदि सत्ता पक्ष ने विपक्ष के साथ भेदभाव किया और विकास कार्यों में अनियमितता बरती या भ्रष्टाचार किया तो कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षद सहित कांग्रेस के 12 पार्षद भाजपा के 40 पार्षदों पर भारी पड़ेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.