दुर्ग। नगर पालिक निगम में आज धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर शहर के सुख और समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, वाहन शाखा के प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य भोला महोविया तथा अधिकारियों/कर्मचारियों ने वाहनों की पूजा की। इस अवसर पर एमआईसी संजय कोहले, दीपक साहू,मनदीप सिंह भाटिया,विजेंद्र भारद्वाज, श्रद्धा सोनी, माहेश्वरी ठाकुर,बृजलाल पटेल, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,भवन अधिकारी गिरीश दिवान, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,दुर्गेश गुप्ता, कर्मशाला अधीक्षक शॉएब अहमद सहित आदि मौजूद रहे।
इस दौरान महापौर ने भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा का श्रद्धा के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने पूजन के बाद निगम कर्मचारियों एवं शहरवासियों को 'विश्वकर्मा जयंती' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नव-निर्माण एवं नव-सृजन में जुटे सभी कर्मयोगियों का अभिनंदन करते हैं। निर्माण व सृजन के अधिष्ठाता, देव शिल्पी, भगवान विश्वकर्मा की कृपा सभी पर बनी रहे, सबके जीवन में समृद्धि आए। नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। पूजन के बाद सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.