रायपुर । छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पूरे दस नगर निगमों में कब्जा जमा कर कांग्रेस को करारी शिकस्त दे दी है। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत तीनों ही निकायों में भाजपा का दबदबा देखने को मिला। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले,वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने कुछ सीटों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
बता दें कि इस बार राज्य के कुल 10 नगर निगमों में भाजपा ने सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए विपक्ष को करारा झटका दिया है। वहीं
नगर पालिका चुनावों में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया और 49 में से 35 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को सिर्फ 8 सीटें मिलीं, जो तखतपुर, मुंगेली, कटघोरा, महासमुंद, बागबाहरा, सुरजपुर, मंदिर हसौद और अभनपुर में हासिल हुईं। आम आदमी पार्टी को भी एक सीट (बोदरी) मिली है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते 5 सीटें गई है। जिनमें अहिवारा, सक्ती, पेंड्रा, अकलतरा और सिमगा शामिल हैं।
इस तरह नगर पंचायत चुनावों में भी भाजपा ने अपना परचम लहराते हुए कुल 114 सीटों में से 81 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को 22 सीटें मिलीं, जबकि बहुजन समाज पार्टी को एक सीट हासिल हुई। वहीं 10 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.