छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से आदित्यवाहिनी कवर्धा के पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात

19506022025060653img-20250206-wa0164.jpg

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री को आगामी 12 से 15 फरवरी तक कवर्धा में आयोजित होने वाली हिंदूराष्ट्र संगोष्ठी एवं धर्मसभा के लिए आमंत्रित किया।
आदित्यवाहिनी कवर्धा के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा से सौजन्य मुलाक़ात की। इस मुलाकात में पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को आगामी 12 से 15 फरवरी तक कवर्धा में आयोजित होने वाली जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के हिंदूराष्ट्र संगोष्ठी एवं धर्मसभा के लिए आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन नगर में एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में हो रहा है, क्योंकि लगभग 10 वर्षों बाद पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज कवर्धा नगर में पधारने जा रहे हैं। 

Image after paragraph

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज का कवर्धा नगर में आगमन हमारे लिए बहुत ही सम्मान और सौभाग्य की बात है। यह हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मुझे विश्वास है कि इस कार्यक्रम से न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बल मिलेगा, बल्कि धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने इस धर्मसभा के आयोजन के लिए आदित्यवाहिनी संस्था को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वे हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। 
आदित्यवाहिनी संस्था के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम शंकराचार्य जी के विचारों और उनकी शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे, साथ ही पूरे क्षेत्र में धर्म, संस्कृति और संस्कृतियों के संरक्षण को बढ़ावा देंगे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.