रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देश के 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। यह दिन हमें हमारे महान संविधान की याद दिलाता है, जो हमारे देश की एकता और अखंडता का आधार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के मूल्यों को हम सभी अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती सुनिश्चित करते हुए देश और प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.