राजनीति

दुर्ग नगर निगम चुनाव के नामांकन प्रक्रिया का तीसरा दिन...

25224012025130830whatsappimage2025-01-24at6.13.09pm.jpeg

-पार्षद प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, लेकिन महापौर पद के लिए नहीं खुला खाता
-कांग्रेस से महापौर पद के लिए प्रेमलता साहू व रामकली यादव ने लिया नामांकन फ ॉर्म
दुर्ग।
दुर्ग नगर निगम चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शुक्रवार को नामांकन दाखिले एवं नामांकन पत्र खरीदी के लिए महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशियों की कलेक्ट्रेट में हलचल रही।
जहां भाजपा से मनीष साहू वार्ड 1, कुलेश्वर साहू वार्ड 35 ,काशीराम कोसरे वार्ड 22, सरिता विनोद चंद्राकर वार्ड 40, कांग्रेस से सुजाता साहू (प्रीति) वार्ड 34, पायल पाटिल वार्ड 24, संतोष सोनी वार्ड 56, श्यामा विनोद सेन वार्ड 17, निर्दलीय डी. प्रकाश राव वार्ड 16 के अलावा अन्य प्रत्याशियों द्वारा पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया, वहीं दानेश्वरी देशमुख कांग्रेस वार्ड 40, शकुन ढीमर कांग्रेस वार्ड 39, शिवाकांत तिवारी कांग्रेस वार्ड 42, निर्मला साहू कांग्रेस वार्ड 18, प्रकाश जोशी कांग्रेस वार्ड 44, ममता ओमप्रकाश सेन भाजपा वार्ड 28, गोविंद देवांगन भाजपा वार्ड 2 के अलावा पार्षद पद के अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। महापौर पद के लिए नामांकन के तीसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।

Image after paragraph

हालांकि शुक्रवार को महापौर पद के लिए कांग्रेस नेत्री प्रेमलता पोषण साहू और रामकली यादव द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी निर्धारित है। कल शनिवार 25 जनवरी को भी नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 26 जनवरी रविवार है। इस दिन गणतंत्र दिवस भी है। अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया रविवार को बंद रहेगी। लिहाजा नामांकन दाखिले के लिए अब मात्र तीन दिनों का समय ही शेष रह गया है। आम आदमी पार्टी के पार्षद पद के 14 प्रत्याशियों की पहली सूची को छोड़कर अब तक भाजपा व कांग्रेस द्वारा महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशियों के नामो की घोषणा नहीं की गई है। सूची का दोनों पार्टी के संभावित प्रत्याशियों को बेसब्री से इंतजार है। संभवत भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची बुधवार की शाम या कल शनिवार 25 जनवरी को जारी हो सकती है। लिहाजा 27 व 28 जनवरी को नामांकन दाखिले के लिए कलेक्ट्रेट में महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशियों का रैला लगेगा।

Image after paragraph

 

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.