होम / दुर्ग-भिलाई / श्री सत्य साई सेवा समिति ने किया सेवा एवं सहयोगी चिकित्सकों का सम्मान..
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। नगर की आध्यात्मिक एवम सेवा कार्यों में अग्रणी श्री सत्य साई सेवा समिति के द्वारा संचालित चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला चिकित्सालय के आई सी यू इंचार्ज डॉ अनिल विवेक सिन्हा,दंत चिकित्सक डॉ श्वेता साहू, भूतपूर्व नेत्र सहायक अधिकारी अरुण सिंह का सम्मान समिति के तत्वाधान में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह अधिक्षक डॉ हेमंत साहू द्वारा किया गया। इस सेवा सम्मान अवसर पर श्री सत्य साई सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य बीपी पांडे, आर के तिवारी, जेडीएस लाइफ टाइम मेंबर दिलीप ठाकुर साथ ही जीवन दीप समिति मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर की गरिमामय उपस्थिति रही। विदित हो कि सत्य साई सेवा संगठन के द्वारा निर्देशित समिति के तत्वाधान में ग्रामीण सेवा, वृद्धाश्रम में सेवा, सेंट्रल जेल में स्वास्थ शिविर आदि सेवा क्षेत्र है। मानव सेवा माधव सेवा और ग्राम सेवा राम सेवा के दिव्य सिद्धांत की मूल भावना होती है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.