दुर्ग। चार बार पार्षद रहे एम आई सी प्रभारी संजय कोहले की धर्मपत्नी एवं पूर्व पार्षद सरला कोहले ने दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल को पत्र सौंपकर दुर्ग नगर निगम के महापौर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए दावेदारी पेश की है।
पूर्व विधायक अरुण वोरा से भी मिलकर इस आशय का पत्र दिया है। पत्र में कहा गया है कि नगर पालिक निगम दुर्ग शहर से महापौर पद हेतु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी बनने के लिए वे पूरी तरह उपयुक्त हैं।
उन्होंने कहा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रुप से कार्यरत हूँ। वर्तमान में जिला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के "सदस्य" के रूप में अपना दायित्वों का निर्वहन कर रही हूँ। मैं वर्तमान में नगर निगम, दुर्ग शहर से महापौर पद अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) हेतु आरक्षित है जिसमें मैं चुनाव लड़ना चाहती हूँ।
बता दे कि सरला कोहले संजय कोहले की धर्मपत्नी है। बी.ए. एवं ऑफिस मैनेजमेन्ट तक शिक्षित सरला कोहले ने आरक्षण की स्थिति का हवाला देते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए ख़ुद को सशख़्त प्रत्याशी माना है।
उनकी राजनैतिक गतिविधियाँ इसका समर्थन करती हैं। कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य मोहन नगर वार्ड न.13 से वे 2014 से 2019 तक पार्षद रही। पति संजय कोहले मोहन नगर वार्ड न. 13 से पार्षद 1994 से 1999 तक 2004 से 2009 तक एवं 2009 से 2014 तक दायित्व निभाया। 2019 से 2024 तक पार्षद तथा एमआईसी प्रभारी रहै है।
सरला कोहले सामाजिक गतिविधियाँ हमेशा बढ़चढ़ कर रही । वे कुनबी समाज की सकिय सदस्य हैं। साथ ही गजानन मंदिर महिला समिति की सचिव, आर्य नगर राधा कृष्ण मंदिर की सदस्य हैं। समाज के सभी कार्यों में तन मन धन से सहयोग करती रही है । लिहाजा इस बार उन्होंने दुर्ग शहर से महापौर पद हेतु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी बनाने की मांग रखी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.