राष्ट्रीय

तंत्र-मंत्र की आड़ में तांत्रिक की घिनौनी करतूत, नशा देकर साथियों संग महिला के साथ किया गंदा काम

80312012025143445img-20250112-wa0319.jpg

RO. NO 13129/104

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। महिला ने आरोप लगाया है कि वह अपने पति को जेल के छुड़ाने के लिए झाडफ़ूंक कराने तांत्रिक के पास गई थी। जहां महिला के साथ तांत्रिक तथा उसके साथियों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वह अपने परिजन को साथ लेकर थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति दिल्ली की तिहाड़ जेल में लंबे समय से बंद है। उसका मुंह बोला फूफा भी जेल मे बंद था, जो जल्द छूटकर बाहर आ गया था। ऐसे में महिला ने जब उससे जेल से बाहर आने का तरीका पूछा तो उसके फूफा ने बताया कि उसने झाड़ फूंक व तंत्र विद्या करवाई है। उसकी बात पर विश्वास करते हुए महिला भी उसी तांत्रिक से झाडफ़ूंक करवाने पहुंच गई, तभी तांत्रिक मौलाना नसीम ने अपने साथी महबूब के साथ मिलकर झाड़ फूंक करने के बहाने उसे बेहोश कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
महिला द्वारा विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। जब उसने इसके बारे में फूफा महताब को बताया तो उसने भी आरोपियों का साथ दिया। उसने कहा कि किसी कों इस बात के बारे में बताना मत और तुम्हारे पति की जमानत हो जाएगी।
महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर आरोपियो के खिलाफ थाने में स्नढ्ढक्र दर्ज करवाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलवी नसीम, पीडि़ता के फूफा महताब और गफ्फार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उसके बाद बागपत पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.