दुर्ग-भिलाई

नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने वरिष्ठ नेताओं से की भेंट

91508012025130922whatsappimage2025-01-08at6.31.12pm.jpeg

RO. NO 13129/104

-वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से दुर्ग में भाजपा को और मजबूत बनाएंगे- सुरेंद्र कौशिक
दुर्ग।
दुर्ग जिला भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अपने नियुक्ति के पश्चात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, दुर्ग जिले के वरिष्ठ नेताओं में सांसद विजय बघेल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक गजेन्द्र यादव से सौजन्य भेंट की।
चंडी शीतला मंडल के अंतर्गत आने वाले चंडी मंदिर और पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया साथ ही मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की तत्पश्चात दूसरे दिन बोरसी मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनके आवास में जाकर उनसे मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। 

Image after paragraph

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि पार्टी ने हमेशा से हर कार्यकर्ता की प्रतिभा और कार्यक्षमता के अनुरूप अवसर प्रदान किया है और मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। निश्चित तौर पर आज दुर्ग जिले में पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपनी  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, निवृतमान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने विपक्ष के दौर में पार्टी को बहुत अधिक मजबूती प्रदान की और शासन में आने के बाद भी अपनी कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता के आधार पर दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास बनाया। 

Image after paragraph

श्री कौशिक ने कहा कि मुझे पार्टी ने अवसर प्रदान किया है, वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और जिले और मंडल के पदाधिकारी-कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र व बूथ स्तर के कार्यकर्ता सभी के सहयोग और परिश्रम से दुर्ग जिले में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे। आगामी दिनों में होने वाली नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी पार्टी का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि जो चुनाव आने वाले हैं, वे कार्यकर्ता के चुनाव है, इसमें हर कार्यकर्ता टिकट प्राप्त कर ले ऐसा संभव नहीं है। शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जिसे भी टिकट दिया जाएगा उसे हर कार्यकर्ता जीता कर लाने के लिए तैयार रहें।

Image after paragraph
RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.