राजनीति

भाजपा के दुर्ग जिला अध्यक्ष बने सुरेंद्र कौशिक

95605012025163202img-20250105-wa0349.jpg

-अंत्योदय के लक्ष्य पर प्रत्येक कार्यकर्ता चले, यही होगा लक्ष्य - सुरेंद्र कौशिक
-शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हुआ यही पार्टी के अनुशासन को दर्शाता है- भूपेंद्र सवन्नी
-विपक्ष में पार्टी के हर कार्यकर्ता ने क्षमता से अधिक कार्य किया है - जितेंद्र वर्मा
दुर्ग
। भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव अंतर्गत दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम घोषणा को लेकर भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ दुर्ग जिला निर्वाचन अधिकारी एवं दुर्ग संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के मुख्य आतिथ्य और निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, ईश्वर साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डेय, चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, सावलाराम डहरे, जिला सह निर्वाचन अधिकारी उषा टावरी, भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन, कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाध्ये, डॉ. मानसी गुलाटी, उपस्थित रहे। सैकड़ो कार्यकर्ताओं के बीच जिला चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सवन्नी ने जिला अध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र कौशिक के नाम की घोषणा की। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया।

Image after paragraph

घोषणा से पूर्व भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी और जिला चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सवन्नी ने संबोधित करते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र वर्मा का  कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है, इस कार्यकाल में दुर्ग जिले ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किये। जिले की 5 में से 4 विधानसभाओं में जीत, लोकसभा में रिकॉर्ड तोड़ जीत, संगठन पर्व में प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान में लक्ष्य से कहीं अधिक सदस्य बनाये। पार्टी का हर अभियान, कार्यक्रम, विरोध प्रदर्शन पूरी गंभीरता के साथ सफल हुआ। पूर्ण विजय तभी होगी जब पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा का होगा और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भाजपा का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होना जरूरी है। संगठन पर्व के माध्यम से अच्छा और कुशल नेतृत्व देने जा रही है। जितेंद्र वर्मा ने जिला अध्यक्ष रहते अच्छी टीम भावना के साथ काम किया। समन्वय के साथ सबको साथ लेकर काम किया जिसका परिणाम रहा कि दुर्ग जिले का परचम अब हर जगह लहराने लगा है। अब नए जिला अध्यक्ष के लिए भी एक नई चुनौती रहेगी कि कैसे पुराने कीर्तिमानों को तोड़कर नया लक्ष्य बनाएं।  
उन्होंने कहा कि पूर्व में पूरी कांग्रेस पार्टी की सरकार दुर्ग जिले से संचालित होती थी और उस सरकार को उखाड़ फेंकने में महत्वपूर्ण भूमिका दुर्ग जिले ने निभाई है  दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं ने हमेशा अपनी मेहनत और ताकत से सिर्फ एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिए गए सारे कार्यक्रम को सफल बनाए हैं। आगामी नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में सबका दायित्व है कि हर जगह पार्टी की जीत सुनिश्चित हो। जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि मंडल अध्यक्ष का चुनाव शांति और उत्साह से हुआ इसके बाद जिले के चुनाव में भी निर्वाचन की प्रक्रियाएं तीन चरण में चली 127 सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं से चर्चाएं की गई, उनसे नाम लेकर प्रदेश नेतृत्व में चर्चा हुई, फिर शीर्ष नेतृत्व में भी चर्चा के बाद नाम तय हुआ। अब कार्यकर्ताओं का समय आ गया है नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहेगा पार्टी जिसे भी टिकट दे आप सभी का दायित्व है उसे चुनाव जीता कर लाना है। 

भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण से काम करने के कारण कांग्रेस की जड़ों को दुर्ग जिले से उखाड़ कर फेंका है। पार्टी ने मुझे जिला अध्यक्ष के रूप में जब दायित्व दिया तो प्रदेश के सारे बड़े कांग्रेस के नेता इसी जिले से आते थे चार-चार मंत्री विधायक स्वयं मुख्यमंत्री इसी जिले में थे उसके बावजूद सभी ने कड़ी मेहनत करके प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार लाने में अपनी भूमिका निभाई। संगठन चुनाव के समय लक्ष्य से 5 प्रतिशत ज्यादा और 96 प्रतिशत ऑनलाइन मोड से सदस्यता कराई, वह भी एक रिकॉर्ड है।  ना भूतो ना भविष्यति ऐसा रिकॉर्ड टूट न पाएगा। 

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहां की आज पार्टी ने मुझसे छोटे कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया है इसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद सिर्फ प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। पार्टी का हर कार्यकर्ता बहुमूल्य है और उनके दायित्व के अनुरूप उन्हें अपनी भूमिका निभानी होगी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय का स्वप्न अंत्योदय के लक्ष्य पर हर कार्यकर्ताओं को चलना होगा और पार्टी की ताकत को बढ़ानी होगी। 

ग्रामीण विकास प्राधिकरण एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि संगठन में गाइडलाइन के अनुरूप दायित्व बदलाव होता रहता है। नए जिला अध्यक्ष के साथ काम करने में सभी एक सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका तय करें। 

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि आज की ऐतिहासिक उपस्थिति और माहौल बताता कि दुर्ग में कांग्रेस का अस्तित्व खत्म होकर रहेगा और एक अनुभवी व्यक्ति जिला अध्यक्ष बन रहा है तो संगठन के कार्य आसानी से होंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 45 साल के अंदर के युवाओं को मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया। उनके जोश और कार्यशैली से पार्टी और नए आयाम को प्राप्त करेगी। 

साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि पार्टी को अपना एक नया अध्यक्ष मिलेगा। कार्य करने में और अधिक कुशलता प्राप्त होगी हम सभी आपसी तालमेल बनाकर पार्टी को और अधिक ऊंचाई की ओर लेकर जाएंगे। 

जिला चुनाव सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने किया। 

सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार, अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन, मंत्री रोहित साहू बोधन यादव, आशीष निमजे, मनोज मिश्रा, दीपक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, प्रमोद नेमा, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड,  सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह सोशल मीडिया संयोजक नारायण दत तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र राजपूत, विनय महोबिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, हरीश चौहान, कमलेश फेकर, मनमोहन शर्मा, कौशल साहू, हेमंत सिन्हा, शीतला ठाकुर, लिकेश्वर देशमुख, राजू जंघेल, अनुपम साहू, रानी बंछोर, कमलेश चंद्राकर, कमलेश साहू, ज्योति प्रकाश साहू, धर्मेंद्र सिन्हा, लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट, कृष्णा पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन वाढई, विजय ताम्रकार, डॉ सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, रोहित राजपूत, फते लाल वर्मा, गिरेश साहू, कृष्णा पटेल, जितेंद्र यादव, आसिफ अली, रीता मेश्राम, किशोर चंद्राकर, खिलावन वर्मा, विपिन बोहरा, अजय तिवारी, संतोष सोनी, बानी सोनी, चैनसुख भट्टड, दिव्या कलिहारी, साजन जोसेफ, जीत हेमचंद यादव, धर्मेंद्र यादव, अबीर गोयल, दिलीप देशमुख, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, शारदा गुप्ता, पदमा देवांगन, मंजू पांडे, श्वेता ताम्रकार, लीला देवांगन, कुमारी  साहू, विद्या नामदेव, नवीन यादव, बसंत चौहान, अनूप यादव, प्रमोद बाघ, राजेश सिंह राजपूत, नवीन चंदेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.