पर्यवेक्षक गौरीशंकर अग्रवाल ने खोला दिल्ली का लिफाफा
भिलाई । भिलाई जिला भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए पुरुषोत्तम देवांगन के नाम की घोषणा हो गई। रविवार को दोपहर प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला स्थित संगठन के जिला कार्यालय में उनके नाम की अधिकृत घोषणा की गई। चुनाव पर्यवेक्षक गौरी शंकर अग्रवाल ने दिल्ली से पहुंचे बंद लिफाफे को खोलकर पुरुषोत्तम देवांगन को भिलाई जिला भाजपा का नया अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया।
भिलाई जिला भाजपा के लिए अध्यक्ष की दौड़ में पुरुषोत्तम देवांगन ने बाजी मारी है। बताते हैं नए जिला अध्यक्ष के लिए प्रदेश संगठन की ओर से तीन नाम का पैनल दिल्ली भेजा गया था। जिसमें पुरुषोत्तम देवांगन के साथ ही निवृत्तमान अध्यक्ष
महेश वर्मा और अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार का नाम शामिल रहने की चर्चा थी। दिल्ली से अंतिम निर्णय के बाद बंद लिफाफे में कैद नए जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम का ऐलान पर्यवेक्षक गौरी शंकर अग्रवाल ने किया। नए अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन पिछली जिला कार्यकारणी में उपाध्यक्ष थे। इससे पहले भी वे जिला व मंडल संगठन में महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन कर चुके हैं। कभी पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के करीबियों में रहे पुरुषोत्तम देवांगन का फिलहाल वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से मजबूत राजनीतिक जुड़ाव बना हुआ है। चर्चा है कि विधायक रिकेश सेन की जिला भाजपा अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र पसंद पुरुषोत्तम देवांगन थे। जबकि सरोज पाण्डेय की ओर से अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार और सांसद विजय बघेल खेमे से निवृतमान अध्यक्ष महेश वर्मा का नाम आगे किए जाने की चर्चा थी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.